ENGLISH
Kartik Aaryan is on a roll these days. After bagging Imtiaz Ali’s Aaj Kal and Mudassar Aziz’s Pati Patni Aur Woh, the 28-year-old actor will now be seen in sequel to the 2007 horror comedy Bhool Bhulaiyaa. Kartik took to Instagram to share the first look poster of Bhool Bhulaiyaa 2.
Clad in a saffron kurta pyjama with a trishul in his hand, Kartik is seen with his back facing the camera. Sharing the first look poster, Kartik wrote, “Ghostbuster is all set to enter Hare Ram Hare Ram Hare Krishna Hare Ram #Bhoolbhulaiyaa2”
Directed by Priyadarshan, Bhool Bhulaiyaa was a comedy psychological-thriller which released in 2007. The film revolved around newlyweds Siddharth and Avni, who move back to India from the US, and start living in the former’s palatial home with his extended family. Soon, mysterious things begin happening.
And now 12 years later, Bhushan Kumar is set to bring the sequel to the film with Kartik Aaryan as the main lead. Buzz has it that Akshay Kumar might be seen in a cameo in the film.
Directed by Anees Bazmee, the film is set to hit the screens on July 31, 2020.
HINDI
पिछले कुछ समय से अक्षय कुमार स्टारर फिल्म भूल-भूलैया के सीक्वल भूल-भूलैया 2 की चर्चा हो रही थी. खबर थी कि फिल्म में अक्षय कुमार वाला किरदार कार्तिक आर्यन निभाते नजर आएंगे. अब फिल्म में कार्तिक आर्यन के फर्स्ट लुक को ऑफिशियल जारी कर दिया गया है.
कार्तिक आर्यन का लुक ठीक वैसा ही है जैसा 2007 में आई भूल भूलैया में अक्षय का था. चार्मिंग और कूल लुक के बाद कार्तिक का यह अवतार मजेदार है. फिल्म का निर्माण भूषण कुमार के बैनर तले हो रहा है.
फिल्म का डायरेक्शन अनीस बज्मी कर रहे हैं. वहीं सिने 1 स्टूडियोज के मुराद खेतानी और कृष्ण कुमार भी भूषण कुमार के साथ मिलकर इसे प्रोड्यूस कर रहे हैं.
फिल्म में अक्षय कुमार के स्पेशल अपीयरेंस में नजर आने की भी खबर है.
2007 में आई कॉमेडी साइकोलॉजिकल थ्रिलर फिल्म भूल-भूलैया में अक्षय कुमार साइकेटरिस्ट डॉ. आदित्य श्रीवास्तव के रोल में नजर आए थे. यूं तो फिल्म के बाकी सीन्स में उनका पहनावा नॉर्मल था, लेकिन फिल्म में उनकी एंट्री इसी पहनावे में हुई थी. ऐसा ही कुछ कार्तिक के लुक को भी देख कर अंदाजा लगाया जा रहा है.