in

Arjun Reddy actress Shalini Pandey to make her Bollywood debut with Ranveer Singh’s Jayeshbhai Jordaar.

साउथ की ये एक्ट्रेस करेंगी रणवीर सिंह की फिल्म ‘जयेशभाई जोरदार’ से बॉलीवुड डेब्यू.

ENGLISH

Ranveer Singh, who started his journey with the Yash Raj Films nine years ago in Band Baaja Baarat, is again back with the film production company with his upcoming film Jayeshbhai Jordaar.

The makers revealed Ranveer’s first look in the film few days ago and now they have announced the female lead opposite Ranveer. South actress Shalini Pandey will make her Bollywood with Jayeshbhai Jordaar. Shalini made a name right after her first film, Telugu romantic drama Arjun Reddy.

The film was a massive hit but it also triggered a debate in the country for portraying its misogynist lead character in glorifying light. The Hindi remake of Arjun Reddy – Kabir Singh, starring Shahid Kapoor, also attained huge success.

Ranveer has lost a considerable amount of weight for the film and so is seen in the poster.

Jayeshbhai Jordaar is directed by Divyang Thakkar.

Shalini Pandey made her Bollywood debut with Arjun Reddy.

HINDI

कुछ दिन पहले ही रणवीर सिंह की आने वाली फिल्म जयेशभाई जोरदार का फर्स्ट लुक पोस्टर आया था। अब फिल्म के बारे में एक ओर खुलासा हुआ है। फिल्म के मेकर्स ने खुलासा किया है कि शालिनी पांडे जयेशभाई जोरदार में रणवीर सिंह के अपोजिट लीड एक्ट्रेस होंगी। शालिनी पांडे साउथ की फिल्म अर्जुन रेड्डी की लीड एक्ट्रेस थीं। शाहिद कपूर स्टारर फिल्म कबीर सिंह अर्जुन रेड्डी की ही हिंदी रीमेक थी। कबीर सिंह में शालिनी पांडे वाला रोल कियारा आडवाणी ने निभाया था।

जयेशभाई जोरदार की बात करें तो यह यशराज प्रोडक्शन की फिल्म है। इसकी कहानी महिला सशक्तिकरण पर आधारित है। इस फिल्म से डेब्यू की पुष्टि करते हुए शालिनी ने कहा कि यशराज बैनर की फिल्म के लिए कॉस्ट होना हर कलाकार का सपना होता है। मैं खुशकिस्मत महसूस करती हूं कि मुझे हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में यह बड़ा मौका मिला है, जिससे मैं अपनी प्रतिभा दिखा सकूं। मैं इसके लिए बेहद कृतज्ञ हूं।

जयेशभाई जोरदार के प्रोड्यूसर मनीष शर्मा हैं और उन्होंने ही शालिनी को इस फिल्म के लिए कास्ट किया है। मनीष शर्मा ने कहा कि फिल्म की स्क्रिप्ट और विजन के हिसाब से एक फ्रेश चेहरे की जरूरत थी।

Image result for jayeshbhai jordaar

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Taapsee Pannu to play Mithali Raj in biopic.

Ala Vaikuntapurramloo teaser out: Allu Arjun’s film is all about style.